ग्वालियर गिर्द: वाराणसी में वकीलों पर मुकदमा, ग्वालियर में जिला कोर्ट के बाहर वकीलों का चक्का जाम
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिछले दिनों वकीलों पर दर्ज मुकदमे को लेकर अभिभाषकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है बुधवार को जिला कोर्ट के बाहर वकीलों ने धरना प्रदर्शन किया।वकील कलेक्टर को ज्ञापन देना चाहते थे 2 बजे तक जब कलेक्टर नहीं आई तो उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया बाद में एसडीएम मौके पर पहुंचे और वकीलों का ज्ञापन लिया।