गोपालगंज जिले में नशा खुरानी गिरोह ने एक मजदूर को अपना शिकार बना लिया। जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का रहने वाला मजदूर जम्मू-कश्मीर से कमाकरß घर लौट रहा था। इसी दौरान नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर 10 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। मजदूर बेहोशी की हालत में थावे जंक्शन पर मिला