पन्ना: सड़क हादसे में 40 वर्षीय कोटवार की दर्दनाक मौत, ड्यूटी से लौटते समय ट्रक ने रौंदा
Panna, Panna | May 7, 2026 पन्ना-छतरपुर नेशनल हाईवे-39 की मडला घाटी में आज एक भीषण सड़क हादसे में कोटवार रामाधार वंशकार की दर्दनाक मौत हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर ड्यूटी से लौट रहे कोटवार को रौंद दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है, वहीं इस हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।