सिंघवारा: सिमरी थाना क्षेत्र के सढवारा गांव में सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र मुकुंद कुमार की मौत
सिमरी थाना क्षेत्र के सढवारा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय छात्र मुकुंद कुमार की मौत हो गई। वह खेत जाने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया था। गंभीर हालत में उसे DMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुकुंद अपने परिवार का इकलौता सहारा था, पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।