जौनपुर: जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी सिकरारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें सभी आवश्यक दवाई उपलब्ध पायी गयी और मरीजों को दवा दी भी जा रही है।