मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन योजना के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान 95 गरीब परिवारों के जोड़ों का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 65 हजार रुपये दुल्हन के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं,जबकि 15 हजार रुपये भोजन और 25 हजार रुपये उपहार के रूप में दिए जाते है।