बेंगाबाद: स्थापना पखवाड़ा पर बड़ा चौक में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने श्रद्धालुओं और राहगीरों के बीच शरबत बांटा।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को 10 बजे स्थापना पखवाड़ा के तहत गिरिडीह नगर मुख्यालय बड़ा चौक में लोगों के बीच शरबत वितरण किया गया।जिसमें कबीर ज्ञान मंदिर से निकली प्रभात फेरी के श्रद्धालुओ एवं शहर के आम जनमानस को शरबत एवं शीतल जल पिलाया गया, एवं पिछले दिनों स्थापना दिवस के अवसर पर मठ मंदिर साफ सफाई की गई।