मझगवां: थरपहाड़ में रास्ता न होने की वजह से गर्भवती महिला को डोली में बैठाकर अस्पताल ले गए परिजन, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
नगर परिषद चित्रकूट के वार्ड नंबर 15, थर पहाड़ में सड़क की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को कपड़े की डोली बनाकर कंधे पर लादकर ले जाना पड़ता है।22 वर्षीय शोभा मवासी को प्रसव पीड़ा होने पर पोटली में रखकर कंधे में लादकर चित्रकूट अस्पताल पहुंचाया गया।क्योंकि गाँव में सड़क नही हैं।और एम्बुलेंस आ जा नही सकती।