इगलास। सीओ महेश कुमार द्वारा बताया कि थाना गोरई पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गांव नयाबांस निवासी महेश कुमार को गिरफ्तार किया था। उससे 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई है। सीओ के अनुसार आरोपित का आपराधिक इतिहास रहा है।