अलीराजपुर: जोबट के गायत्री शक्तिपीठ में सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर तर्पण व महायज्ञ, 70 से अधिक लोगों ने लिया भाग
आलीराजपुर जिले के जोबट मे सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार प्रातः 11:30 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ परिसर में तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वानप्रस्थि राजेंद्र सोनी ने उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि तर्पण से पितृ देवता तृप्त होते हैं एवं संतति, संपत्ति, वंश वृ द्धि, घर में सुख शांति बनी रहे का आशीर्वाद देते हैं।