हाथरस: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर गांव एवरनपुर के पास बाइक से गिरकर एक महिला घायल, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के गांव एवरनपुर के पास बाइक से गिरकर जनपद मथुरा के गांव चमीला निवासी एक महिला पूजा देवी पत्नी बंटू गंभीर रूप से घायल हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।