बुधवार 3 बजे करनैलगंज के अस्पताल मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सभी घायल भैरमपुर गांव के निवासी हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।