हुज़ूर: भोपाल- ब्यावर हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद ट्रक से टकराई बाइक,दो की मौत
Huzur, Bhopal | Jun 15, 2024 भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर आज एक स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक ट्रक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से श्यामपुर के अस्पताल ले जाया गया। जहां से बाइक सवार घायल महिला और बच्चे को श्यामपुर से भोपाल रेफर किया गया है|