एटा: सहावर रोड पर बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास हुई दुर्घटना
एटा के सहावर रोड पर सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास शनिवार रात बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प