बड़वानी: पुलिस प्रीमियर लीग में महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला, शीला सोलंकी की टीम 5 विकेट से जीती
बड़वानी पुलिस द्वारा एसपी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में “पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन “उत्साह नया –खेलें युवा” थीम पर आधारित है, जो खेल के माध्यम से सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु इंस्पेक्टर सुनीता मंडलोई एवं उप निरीक्षक शीला सोलंकी की टीमों के बिच हुआ है।