जिले के पंडरिया स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ मौजूद रहीं, जिन्होंने विधायक के साथ फाग गीतों पर झूमकर होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। रंगों और खुशियों के इस माहौल में महिलाएँ रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ देती नजर आईं। समारोह के दौरान