टांटोटी: श्री बालाजी गौ शाला कुरथल में देर रात लगी भीषण आग, चारा व अन्य सामान जलकर हुए राख
Tantoli, Ajmer | Apr 30, 2026 श्री बालाजी गौ शाला कुरथल मे अज्ञात कारणों से बुधवार-गुरुवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे आग लगने से चारा व अन्य सामान जलकर राख हो गए। बढ़ती आग की लपटो को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक गौशाला में काफी नुकसान हो चुका था।समय रहते आग पर काबू पाने से कई सामग्री बच गई है।