निघासन: सिंगाही रोड पर बने चुगली रेस्टोरेंट पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने शिकंजा कसा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
लखीमपुर खीरी जिले के बेलरायां–पनवारी मार्ग स्थित सिंगाही रोड की पहली पुलिया के पास पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बने ‘चुगली रेस्टोरेंट’ पर विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने रेस्टोरेंट की दीवारों पर लाल निशान लगाकर अतिक्रमण क्षेत्र की नपाई कर ली है, जिसमें आधे से अधिक हिस्सा पीडब्ल्यूडी भूमि में पाया गया है।