जालौन: जुमे की नमाज को लेकर जालौन नगर में जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने अर्द्ध सैनिक बल के साथ नगर में निकाला मार्च
Jalaun, Jalaun | Mar 15, 2024 नगर जालौन में आज रमजान के पहले जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने भारी पुलिस फोर्स व अर्धसैनिक बल के साथ संवेदनशील इलाकों में मार्च निकाला और कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।