जालौन: कुठौंद ब्लॉक की गौशाला व विद्यालय आदि जगहों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
Jalaun, Jalaun | Mar 14, 2024 कुठौंद ब्लॉक में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने ब्लॉक के विद्यालय, गौशाला व मतदान केंद्र आदि जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने कमी मिलने पर जल्द से जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव के चलते सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए।