जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बिर्रा थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. बिर्रा थाना प्रभारी जय साहू और खनिज विभाग की टीम के नेतृत्व में क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रेत माफिया के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 रेत लोडर ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।