बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
तेघरा थाना की पुलिस ने 02 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि तेघरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि दुलारपुर पंचायत भवन के पास 02 अपराधी छुपा हुआ है. पुलिस टीम गठित कर मनु कुमार एवं सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है.