बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने दिसंबर में 741 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 178 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने दिसंबर माह में कुल 741 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस पूरे दिसंबर में वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया.