पीलीभीत: शेरपुर कला में खेतों में लगी भीषण आग, गेहूं और गन्ना फसल जलकर हुई राख
पीलीभीत तहसील पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में भट्टे के पास लेबड़ा तालाब के नजदीक किसानों के खेतों में अचानक भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग में तैयार खड़ी गेहूं की फसल और बीज के लिए तैयार गन्ना जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पूर्व प्रधान हाजी रियाजत नूर खान ने प्रशासन व फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन किसानों ने फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने आरोप