कोल: जिला अस्पताल मलखान सिंह में तूफान के कारण गिरा नीम का पेड़, अस्पताल में विद्युत आपूर्ति हुई ठप, नहीं हुई कोई जनहानि
Koil, Aligarh | May 21, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल मलखान सिंह की है। जहां तेज आंधी और तूफान के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी के पास एक नीम का पेड़ भरभरा कर गिर गया।नीम का पेड़ विद्युत तारों और वहां लगे बिजली के खम्बों के साथ नीचे गिरा। जिसके कारण जिला अस्पताल मलखान सिंह की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप हो गई।