डंडखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटिया मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक टेम्पू में लदे कुल 37.125 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर डंडखोरा पुलिस ने बुधवार की संध्या लगभग 5 से 6 बजे के बीच सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक टेम्पू में बंगाल की ओर से शराब लेकर आ रहा है।