फतेहपुर: तेज़ रफ़्तार वैन ने साइकिल सवार दो को मारी टक्कर, स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, जाम खुलवाने में रही परेशानी
असोथर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत असोथर स्थित सुजानपुर गांव में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित वैन ने साइकिल से घर लौट रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने असोथर-विजयीपुर (हिनौता स्टेट हाईवे) पर जाम लगा दिया और सड़क पर स्थायी स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर करी