साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के बड़ा खुर्शेदा मस्जिद के पास टेम्पू के ठोकर से सात वर्षीय बच्ची की मौत।
साहेबगंज थाना क्षेत्र के बड़ा खुर्शेदा मस्जिद के पास तेज रफ्तार ऑटो के ठोकर से मो. जाबिर कि सात वर्षीय पुत्री साहिबा खातून की मौत हो गई। ठोकर लगने के बाद चालक ऑटो वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची की मौत से गुस्साएं ग्रामीणों ने साहेबगंज केसरिया पथ को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर साहेबगंज थाना के पीएसआई पुनीत कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाकर