साहेबगंज: पकड़ी बसारत पंचायत के कब्रिस्तान में JCB से मनरेगा कार्य कराने के दौरान कब्र क्षतिग्रस्त होने पर लोगों ने किया हंगामा
साहेबगंज थाना क्षेत्र के पकड़ी बसारत पंचायत में कब्रिस्तान में जेसीबी से मिट्टी भराई का काम कराया जा रहा था। उसी समय कुछ कब्रें क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे नाराज़ ग्रामीणों ने कार्य को रुकवा दिया और गलत तरीके से हो रहे काम को लेकर मोहम्मद मंजुर ने मुखिया पति शंभू साह, रोजगार सेवक त्रिलोकी साह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।