साहेबगंज: साहेबगंज के सी.एन.कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
साहेबगंज प्रखंड के रामपुर स्थित सी.एन.कॉलेज के सभागार में पॉलिटिकल साइंस के तत्वाधान में भारतीय संविधान की रूपरेखा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ उमेश प्रसाद सिंह तथा प्रोफेसर डॉक्टर राजबली जी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया