कटिहार: कटिहार के नीरपुर चन्नी में भूमि विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है
नीरपुर चन्नी में भूमिविवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में युवक जख्मी हो गया। यह मामला दिन के एक बजे का है। पीड़ित को इलाज के लिए अमदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है।