देवघर: देवघर में दोपहर बाद मौसम बदला, तेज हवाओं और गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू
बुधवार दोपहर 3:00 के बाद मौसम ने अचानक करवट ली तेज हवा और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई जिससे पूरा शहर का मौसम सुहावना हो गया गर्मी से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हालांकि बेमौसम हुई इस बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूट कर सड़कों पर गिर गई।