कैथल: गांव मुंदडी से शराब की चलती भट्ठी पकड़ी, आरोपी फरार
थाना पूंडरी पुलिस के एसआई हरपाल की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना मिलने उपरांत मुंदड़ी निवासी सुभाष के मकान पर दबिश दी गई। वहां भट्टी चलाकर शराब तैयार कर रहा आरोपी सुभाष पुलिस को देखकर फरार हो गया। जाँच दौरान वहां से चलती शराब भट्टी सहित 180 लीटर लाहण, 26 बोतल शराब व भट्टी चलाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद हुए।