कैथल: एंटी नारकोटिक्स सेल ने डेढ़ किलोग्राम गांजा फूल पत्ती सहित एक आरोपी को सजुमा रोड कलायत से किया गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक सेल द्वारा शनिवार को थाना कलायत क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 1.5 किलोग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने मिली सूचना के आधार पर सजूमा रोड कलायत के पवन कुमार को उसके मकान पर दबिश देकर उसको गांजा सहित काबू कर लिया।