समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जनपद के सभी थानों पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे और आमजन द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी शिकायतें लेकर थानों पर पहुंचे।