भोपाल के भारत भवन में आयोजित देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम 'महाभारत' के शुभारंभ अवसर पर शिवपुरी जिले का नाम रोशन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्किल जेल शिवपुरी के दो बंदियों के परिजनों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत किया। रन्नौद निवासी बंदी के परिजन को ई-रिक्शा और बदरवास के बंदी के परिवार को 11 हजार रुपये की सम्मान निधि प्रदान की गई।