मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र में सीमेंट टैंकर पलटने से पिता-पुत्र की हुई मौत, स्थानीय लोगों ने किया चक्का जाम
विंध्याचल थाना क्षेत्र के गयपुरा चौकी के अंतर्गत सरोई हॉस्पिटल रोड के सामने गुरुवार की भोर 3:00 बजे। एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार सीमेंट टैंकर अनियंत्रित होकर एक घर के ऊपर पलट गया जिसकी चपेट में आने से पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने रोड पर बास बल्ली और पत्थर रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को लिया कब्जे में।