इगलास: इगलास गौण्डा में आंधी-तूफान का कहर, विद्युत पोल व केनरा बैंक का टावर धराशायी
Iglas, Aligarh | Jun 4, 2026 इगलास के गौण्डा में आंधी-तूफान का कहर गांव सीकतरी में गिरा बिजली का खंभा, नुनेरा में केनरा बैंक का टावर धराशायी हो गया। बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में भारी नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इन हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।