सुपौल: स्वच्छ गाँव-सुरक्षित जलवायु अभियान को मिली गति, सुपौल में 1236 पैडल रिक्शा हुए पुनः क्रियाशील
Supaul, Supaul | Jun 4, 2026 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के तहत संचालित होने वाले "स्वच्छ गाँव-सुरक्षित जलवायु" अभियान को सफल बनाने की दिशा में सुपौल जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। अभियान के तहत पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए घर-घर कचरा संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जां