जौनपुर: भीषण गर्मी में फसलों को आग से बचाने की चुनौती
जौनपुर जिले में बढ़ती गर्मी और तेज हवाओं के चलते फसलों में आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने किसानों से सतर्कता बरतने की अपील की है। खासकर तैयार गेहूं की फसल के लिए जर्जर बिजली के तार और ट्रांसफार्मर बड़ा जोखिम बन गए हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों के पास पानी से भरे गड्ढ