जहानाबाद: जहानाबाद में ठंड से राहत: 75 स्थानों पर अलाव, कंबल वितरण जारी, हीटर व अंगीठी सावधानी से प्रयोग करें
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में ठंड से बचाव हेतु जिले के सभी प्रखंडों में 75 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की गई है। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण भी नियमित रूप से हो रहा है। प्रशासन ने लोगों से अलाव का लाभ उठाने, हीटर/अंगीठी सावधानी से प्रयोग करने तथा स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर उपचार कराने की अपील।