होर्टीकल्चर क्लब आगरा द्वारा वर्डेंट एकर्स में चार दिवसीय बोगनविलिया प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। इस प्रदर्शनी में 111 प्रकार के बोगनविलिया की लगभग 1000 से अधिक स्पीशीज लोगों का मन मोह रही हैं। कई पौधों पर एक साथ 5 से 10 रंगों के फूल देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।प्रदर्शनी का उद्घाटन आगरा विवि के पूर्व निदेशक प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया