गोहपारु: मोहतरा गांव में मकान निर्माण को लेकर विवाद, शिकायतकर्ता ने गोहपारू थाने में की कार्यवाही की मांग
शहडोल जिले के मोहतरा गांव की रहने वाली अमसिया बैगा रविवार को लगभग 5:15 बजे गोहपारू थाने पहुंची और एक शिकायत पत्र थाने में सौपा है,शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि रामनिवास बैगा एवं उनकी पत्नी के द्वारा मकान निर्माण कार्य की बात को लेकर आए दिन विवाद किया जाता है,कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।