गोहपारु: असवारी गांव में ट्रक और बस की टक्कर, ट्रक चालक की मौके पर मौत, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत असवारी गांव में ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई है,घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं,वहीं ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई है,घटना की सूचना लगते ही गोहपारू पुलिस शनिवार को लगभग 5:00 बजे मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू भेजा है।