गुप्त सूचना के आधार पर सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम सेरहाटोल में बड़ी छापामारी अभियान चलाया। छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 100 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब, शराब रखने के लिए प्रयुक्त ड्राम एवं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उपकरण बरामद किए। वहीं, करीब 700 लीटर अर्धनिर्मित देशी चुलाई शराब को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।