हाथरस: हाथरस गेट थाना क्षेत्र के इगलास रोड की रहने वाली महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकला परिजनों ने थाने की शिकायत
इगलास रोड की रहने वाली महिला सानिया को घरेलू विवाद के चलते पति सद्दाम हुसैन ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बात की शिकायत पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को बताई। परिजन महिला को लेकर आज दिन बृहस्पतिवार को महिला थाने मे पति के खिलाफ शिकायत दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने जिला अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया है।