हाथरस: सदर कोतवाली क्षेत्र के पंजाब होटल के पास चार पहिया गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर दो युवक हुए गंभीर घायल
पंजाब होटल के पास आज दिन बृहस्पतिवार को तेज गति चार पहिया गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार दो युवक ध्रुव और वीरू निवासी बेरगांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। इसी क्रम में तत्काल दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार जारी है।