भिंड नगर: मूसलाधार बारिश से गौरी सरोवर रोड बनी तालाब, जलभराव होने से नगर पालिका की तैयारियों पर उठे सवाल,वीडियो हुआ वायरल
भिंड जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी बीच गौरी सरोवर रोड का एक वीडियो आज 1 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर बाढ़ जैसे हालात साफ दिखाई दे रहे है जिससे लोग नपा प्रशासन पर सवाल उठा रहे है