पीएमसी विद्यालय राहोली में असम दिवस पर असम की संस्कृति परंपरा और विरासत को लेकर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे विद्यालय परिसर को असम की पारंपरिक कलाकृतियां जैसे जापी, गमोसा बिहू कला चाय बागान की झलक ब्रह्मपुत्र घाटी की थीम से सजाया गया। इस दौरान छात्राओं ने एक बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।