स्वास्थ्य केंद्र में 27 नवंबर को मेगा रक्तदान शिविर, चिकित्सा प्रभारी ने युवाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की स्वास्थ्य केंद्र में 27 नवंबर को रक्तदान का मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक राम ने दी। उन्होंने बताया कि यह शिविर सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।